राशि चक्र की नौंवी राशि होती है धनु। वर्टिक्ल इक्विनॉक्स पर यह 240 डिग्री से शुरु होकर 270 डिग़्री तक रहती है। स्वभाव से प्रखर, अस्थिर और मजबूत, धनु राशि में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। धनु राशि को सूखा भी कहा जाता है। यह राशि ऐसे मसीहाओं के लिए जानी जाती है जिन्होंने मानवों और जानवरों के बीच के फासले को कम किया है। धनु राशि के जातक काफी भावुक और आवेगी होते हैं जो परिस्थितियों और हालातों के अनुरूप आसानी से ढ़ल जाते हैं। इन्हें लंबी यात्राएं करना और दुनिया को खोजना पसंद होता है। इन्हें आजादी पसंद होती है और खुद पर किसी प्रकार का बंधन पसंद नहीं आता। आकर्षक व्यक्तित्व और प्राकृतिक दर्शन के कारण इनके काफी दोस्त बनते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही जीवन भर इनके साथ रहते हैं। धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है जिसे सौभाग्य और बेहतर किस्मत का धनी माना जाता है। बृहस्पति को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 12 वर्षों का समय लगता है। कुंडली में बृहस्पति जिस भी घर में मौजूद होते हैं, वहां की कई चीजों को प्रभावित करते हैं। धनु राशि को एक अर्द्ध मानव और अर्द्ध अश्व वाले प्रतीक से दर्शाया जाता है। यह चिह्न धनु राशि के जातको के दोहरे स्वभाव को दर्शाता है।
धनु प्रेम और शादी राशिफल
धनु राशि के जातक स्वभाव से अत्यधिक चंचल और मस्तमौला होते हैं। धनु राशि के जातक अपनी साथी के सामने अपनी महत्वकांक्षाओं और इच्छाओं को खुलकर सामने रखते हैं। इसलिए उन्हें एक ऐसी साथी की तलाश रहती है जो उन्हीं की तरह प्यार में जुनूनी हो। धनु राशि के जातको के लव लाइफ काफी रोचक होती है, वह राह में मिलने वाले सभी संभावितों के साथ रिश्ता बनाते हैं और जो पसंद आता है उसे ही दिल में जगह देते हैं। इनके लिए प्रेम और सेक्स में कोई अंतर नहीं होता। यह एक साथी के साथ बंध कर रहने की जगह नए रोमांच की तलाश में रहते हैं। हां, यह भी सच है कि एक बार सच्चा प्यार मिल जाने पर यह पूरी तरह से समर्पित प्रेमी बन जाते हैं।
धनु परिवार और मित्र राशिफल
धनु राशि के जातको को अधिक मित्र बनाना पसंद होता है और वह हमेशा दोस्तों से घिरा रहना पसंद करते हैं। घुमक्कड़ प्रवृत्ति का होने के कारण इनके कई मित्र अन्य स्थानों पर भी बन जाते हैं। इनके लिए दोस्ती की कोई सीमा नहीं होती है। इन्हें नई जगहें घूमना, नई संस्कृतियों को पहचानना और जीने की नई राह ढ़ूंढ़ना पसंद होता है। यह बहुत दयालु होते हैं। पारिवारिक जीवन में यह हर सदस्य की मांगों को पूरा करने पर जोर देते हैं।
धनु कॅरियर राशिफल
धनु राशि के जातल अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जुनूनी होते हैं। इस कार्य को करने के लिए वह अपना चैनो-आराम तक न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। बेहतर संवाद और लोगों को समझा पाने की काबिलियत के कारण सेल्स क्षेत्र में यह बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। कॅरियर के लिए चुनौतिपूर्ण क्षेत्र चुनने से भी यह पीछे नहीं हटते हैं। ट्रैवल एजेंसी, फोटोग्राफी, शोध, कला, आयात और निर्यात और राजदूत आदि कार्य इनके लिए उपयुक्त होते हैं। बेहतर खुशहाल जिंदगी इनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है।